मप्र : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का विवादित बोल वायरल

भोपाल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी का मंगलवार को एक विवादित बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पटवारी अपने लिए वोट मांगते हुए कह रहे हैं कि ‘पार्टी गई तेल लेने’।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पटवारी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, और इस दौरान वह एक घर में पहुंचते हैं और वहां मौजूद परिवार के सदस्य का चरण स्पर्श करते हैं और गले भी लगते हैं। साथ ही कहते हैं, “इस बार आपको मेरी इज्जत रखनी है, पार्टी तो गई तेल लेने।”

जीतू पटवारी इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और उनकी गिनती पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबियों में होती है।

पटवारी से आईएएनएस ने संपर्क करने की कोशिश की मगर वह उपलब्ध नहीं हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493