छग : तेज रफ्तार वाहन ने स्कूल के 2 बच्चों को रौंदा

रायपुर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिलांतर्गत गुंडरदेही में एक तेज रफ्तार वाहन (हाइवा) ने मंगलवार सुबह स्कूल के दो बच्चों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह आठ बजे का है। हादसे के बाद हाइवा चालक फरार होने की फिराक में था, लेकिन गांव वालों ने उसे रोककर बेरहमी से पीटा।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि गुंडरदेही स्थित सुमन स्कूल में पढ़ने वाले मनस्वी और जयंत रोजाना की तरह मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह ग्राम खुंटेरी के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493