नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक सीवर में डूबने की वजह से सफाईकर्मी की मौत के तीन दिन बाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि इस मामले में साइट के एक सुपरवाइजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा, “प्रोजेक्ट मैनेजर अश्विनी कुमार झा, साइट सुपरवाइजर सुबोध और सेफ्टी ऑफिसर शुभम नौटियाल को गिरफ्तार किया गया है।”
जहांगीरपुरी क्षेत्र में रविवार को दिल्ली जल बोर्ड के सीवर की सफाई के दौरान 32 वर्षीय मजदूर डूमन रे की मौत हो गई थी।
बिहार के रहने वाले रे को शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्ृहें मृत घोषित कर दिया था।
इससे पहले, सितंबर में मोतीनगर क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने के दौरान जहरीली गैस से पांच लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath