चैम्पियंस लीग : बायर्न म्यूनिख ने एईके एथेंस को 2-0 से पराजित किया

एथेंस (ग्रीस), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौजूदा सीजन में खराब दौर से गुजर रही जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ई के मुकाबले में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए यहां एईके एथेंस को 2-0 से शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण जीत के बाद बायर्न ग्रुप तालिका में तीन मैचों में सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है जबकि एईके आखिरी पायदान पर है। उसे सभी तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है।

मैच की शुरुआत में मेजबान टीम ने बायर्न को कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ में बायर्न ने अटैक किए लेकिन एईके ने भी बेहतरीन डिफेंस करते हुए काउंटर अटैक करने का प्रयास किया।

हालांकि, एईके ज्यादा देर तक मेहमान टीम को बढ़त बनाने से नहीं रोक पाई।

दूसरा हाफ बायर्न के लिए शानदार रहा। 61वें मिनट में जावी मार्टिनेज ने बॉक्स के अंदर से गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके दो मिनट बाद, स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडोस्की ने गोल करके बायर्न की बढ़त को दोगुना कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493