चैम्पियंस लीग : जेको के दो गोल से जीता रोमा

मॉस्को (रूस), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्ट्राइकर एडिन जेको के दो दमदार गोलों की बदौलत इटली के शीर्ष क्लबों में से एक एएस रोमा ने मंगलवार देर रात यहां यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-जी के मुकाबले में सीएसकेए मॉस्को को 3-0 से पराजित किया।

जेको के अलावा इस मुकाबले में युवा खिलाड़ी चेंगीज ऊंदर ने भी एक गोल किया।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, अपने पिछले मुकाबले में स्पेनिश दिग्गज रियल मेड्रिड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाला रूसी क्लब इस मैच में हार के कारण ग्रुप तालिका में चार अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। रोमा छह अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है।

रोमा के लिए मैच का पहला गोल जेका ने 30वें मिनट में दागा। शुरुआती बढ़त बनाने के बाद मेहमान टीम के खेल में और आक्रामकता आई।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले जेको ने 43वें मिनट में गोल करके रोमा की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मॉस्को ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अटैक करके गोल के अंतर को कम करना चाहा लेकिन 50वें मिनट में ही ऊंदर ने गोल दागकर मेजबान टीम के वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493