दिल्ली में सुबह धुंधली छाई, वायु गुणवत्ता खराब

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धुंधली छाई रहने के साथ वायु की गुणवत्ता खराब रही।

यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह हवा का कम बहाव होने के चलते वायु की गुणवत्ता खराब रही।

दिल्ली में सुबह शुरुआती घंटों में पीएम2.5 168 यूनिट, एनसीआर में 164 यूनिट रहा।

प्रदूषकों की वजह से द्वारका, पश्चिम में मुंडका, उत्तर-पश्चिम में रोहिणी और पूर्व में आनंद विहार में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493