आलोक वर्मा के आवास के बाहर आईबी के 4 संदिग्ध पकड़े गए (लीड-1 संशोधित)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में उजागर कथित घूसकांड के बाद छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के आवास के बाहर गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के चार संदिग्धों को पकड़ा गया।

सूत्रों के अनुसार, चारों को बुधवार देर रात जनपथ पर वर्मा के आवास के बाहर जासूसी करते देखा गया।

गुरुवार सुबह आलोक वर्मा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने संदिग्धों को कार में बैठने के दौरान पकड़ लिया।

फिलहाल इन संदिग्धों के उद्देश्यों का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि होना भी बाकी है।

दिल्ली पुलिस और सीबीआई की टीमें इस मामले की जांच कर रही है।

सीबीआई में कथित घूसकांड के बीच शीर्ष अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति के मद्देनजर बुधवार को केंद्र सरकार ने आलोक वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493