जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि सहायक आरक्षक उमेश बेलादी पुलिस लाइन में कार्यरत है। गुरुवार सुबह उसने अपनी सर्विस रायफल इंसास से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। बेलादी के सीने और कंधे में गोली लगी है।
सुकमा जिले में बुधवार को सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली थी। बीएसएफ के एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।
dharmpath.com dharmpath