डीटल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में स्मार्ट एलईडी टीवी पेश किए

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। डीटल ने गुरुवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2018 में चार नए स्मार्ट एलईडी टीवी पेश किए। ये नए डिवाइस डीटल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “तीन दिवसीय आईएमसी 2018 के दौरान डीटल ने चार नए स्मार्ट एलईडी टीवी पेश किए। 40 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी 19,999 रुपये, 50 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी 29,999 रुपये, 55 इंच व 65 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी क्रमश: 39,999 और 69,999 रुपये की कीमत पर पेश किए गए हैं। ”

कंपनी इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए 32 इंच वाले स्मार्ट एलईडी टीवी के साथ मुफ्त ब्लूटूथ स्पीकर की भी पेशकश कर रही है।

इन स्मार्ट टीवी में वाई-फाई, प्ले स्टोर एप, एचडीएमआई इनपुट और 2 यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं। एलईडी टीवी म्यूजिक और फोटो जैसे मनोरंजन एप के साथ प्रोग्राम देखने का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।

डीटल के प्रबंध निदेशक (एमडी) योगेश भाटिया ने कहा, “हमारा विश्वास है कि इस सेगमेंट में स्मार्ट टीवी का ही भविष्य है। हम लगातार ऐसे साधनों की तलाश में रहते हैं जो किफायती उत्पादों के जरिए उपभोक्ताओं का अनुभव बढ़ा सकें। हमारा नजरिया हर किसी को अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के जरिए टीवी देखने का बेहतर अनुभव प्रदान करना और देश में स्मार्ट टीवी का अधिक से अधिक विस्तार करना है।”

बयान में दावा किया गया है कि टीवी में लगा ए-प्लस ग्रेड पैनल डिस्प्ले एकदम बेदाग इमेज क्वालिटी देता है। इसके अलावा इसमें एक जीबी रैम और आठ जीबी इंटरनल स्टोरेज और एक एंड्रायड प्लेटफॉर्म है, जो स्मार्ट टीवी खरीदने के लिहाज से सबसे लोकप्रिय गुण होते हैं। इसके 40 इंच टीवी में 10 वॉट के स्पीकर लगे हैं जबकि अन्य तीनों टीवी 12 वॉट वाले इन-बिल्ट पावरफुल स्पीकर से लैस हैं और ये सभी स्पष्ट आवाज और शानदार ऑडियो कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं, जिनसे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का बेहतरीन अनुभव मिलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493