ग्रीस में भूकंप के हल्के झटके

एथेंस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रीस में शुक्रवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके बाद दो आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए।

भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल ऑब्जर्वेटरी के हवाले से बताया कि भूकंप देर रात 1.53 बजे महसूस किया गया। इसके बाद 5.6 तीव्रता का आफ्टरशॉक और इसके 16 मिनट और 29 मिनट बाद 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र आयोनियन सागर रहा।

ग्रीस की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएमएनए ने कहा कि भूकंप के झटकों से आर्थिक नुकसान हुआ है और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिस वजह से लोग तुरंत सड़कों पर निकल आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493