घर में बदले हुए संयोजन के साथ खेलेगी पटना पाइरेट्स टीम : राम मेहर सिंह (साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स के मुख्य कोच राम मेहर सिंह ने कहा है कि लीग के छठे सीजन में शुक्रवार से होने वाले घरेलू मैचों में टीम इस बार नए संयोजन के साथ मुकाबले में उतरेगी।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स के मुख्य कोच राम मेहर सिंह ने कहा है कि लीग के छठे सीजन में शुक्रवार से होने वाले घरेलू मैचों में टीम इस बार नए संयोजन के साथ मुकाबले में उतरेगी।

पटना पाइरेट्स ने पिछले सीजन में अपने सभी घरेलू मैच रांची में खेले थे। लेकिन इस सीजन में टीम पटना लौट चुकी है जहां वह अपने घरेलू मुकाबले पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेलेगी।

राम मेहर ने आईएएनएस से एक साथ साक्षात्कार में कहा, ” लीग के छठे सीजन में अब तक हमारे रेडर और डिफेंडरों का संयोजन सही नहीं रहा है। पटना पाइरेट्स अपने घर में डिफेंस को मजबूत करने के साथ-साथ रेड पर भी अपना ध्यान केंद्रित करेगी।”

मौजूदा चैम्पियन पटना ने लीग छठे सीजन में अब तक चार मैच खेले हैं जिसमें उसे दो में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अभी 11 अंकों के साथ जोन-बी में छठे नंबर पर है।

उन्होंने कहा, “हमने हमेशा से खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान दिया है। टीम ने इस चरण के लिए नए संयोजन पर काफी काम किया है और हम अपने घर में एक नए संयोजन के साथ उतरने जा रहे हैं।”

राम मेहर लगातार तीन साल से पटना पाइरेट्स के मेंटर रहे थे और उन्हें पिछले सीजन में टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उनके मार्गदर्शन में पटना पाइरेट्स ने पिछली बार खिताबी हैट्रिक लगाई थी और वह इस बार भी अपने मुख्य कोच की देखरेख में खिताबी चौका लगाना चाहेगी।

यह पूछे जाने पर कि एक चैम्पियन होने के नाते और टीम के हालिया प्रदर्शन को देखकर क्या आपको लगता है कि टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी, राम मेहर ने कहा, “रेडर और डिफेंडरों का संयोजन थोड़ा निराशाजनक रहा है। लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं।”

घरेलू चरण में पटना को अपना पहला मुकाबला शुक्रवार को इंटर जोनल चैलेंज वीक के दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ खेलना है। इसके बाद उसे 27 अक्टूबर को यू मुम्बा से और फिर 28 अक्टूबर को हरियाणा स्टीलर्स से भिड़ना है।

यह पूछने पर कि आप अपने घरेलू चरण की चुनौती को कैसे देखते हैं, तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स के मुख्य कोच ने कहा, “इंटर जोन मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धात्मक होने वाली है। सभी टीमें बहुत मबजूत है। आगामी दिनों में आपको नजदीकी मुकाबले देखने को मिलेंगे और यह कबड्डी के दर्शकों के काफी अच्छा है।”

राम मेहर ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ रेडरों में शुमार ‘डुबकी किंग’ के नाम से मशहूर पटना टीम के कप्तान प्रदीप नरवाल हमेशा की तरह इस बार भी टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे।

प्रदीप ने गुरुवार को पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अपने घरेलू दर्शकों के सामने हम शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। हमें दबाव में खेलने की आदत नहीं है।”

प्रदीप को पिछले सीजन में पटना पाइरेट्स की कमान सौंपी गई थी, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चैम्पियन बनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493