श्रीनगर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में एक जवान घायल हो गया।
जवान को मामूली चोटें आईं हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने मंत्रीबुग गांव में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों के शिविर पर गोलीबारी की।”
इसके बाद आतंकवादी सेबों के बागीचों में से होकर भाग गए।
dharmpath.com dharmpath