यूरोपा लीग : विलारियल ने घर पर पहली जीत दर्ज की

विलारियल (स्पेन), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। विलारियल ने यूरोपा लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले में आस्ट्रिया के क्लब रेपिड वियना को 5-0 से करारी शिकस्त देते हुए इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप-जी के मुकाबले में मिली यह जीत यूरोपा लीग के 2018-19 सीजन में भी स्पेनिश क्लब की पहली जीत है। इससे पहले टूर्नामेंट में विलारियल ने दो मुकाबले ड्रॉ खेले थे।

मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत दमदार नहीं की लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ उसने विएना की गलतियों का लाभ उठाया।

मैच के 26वें मिनट में पाब्लो फोर्नालस ने विलारियल को बढ़त दिलाई। इसके चार मिनट बाद, कार्ल एकाम्बी ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले 45वें मिनट में मैटिओ बराक के ओन गोल ने स्कोर 3-0 कर दिया।

मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखा और वियना के डिफेंस को लगातार भेदने में कामयाबी पाई।

दानी राबा ने 63वें मिनट में मैच का चौथ गोल किया। मैच समाप्त होने से पहले 85वें मिनट में जेरार्ड मोरेनो ने गोल कर विलारियल की 5-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493