मप्र : वित्तमंत्री मलैया पार्टी मार्गदर्शक बनने को तैयार

भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में कई विधायकों का विधानसभा चुनाव का टिकट कटने की चल रही चर्चाओं के बीच कई बार विधायक रह चुके और 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके कई विधायक संशय में हैं। स्थिति को भांपते हुए राज्य के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने खुद कहा कि वह पार्टी का मार्गदर्शक बनने को तैयार हैं।

राजधानी के एक होटल में निजी समाचार चैनल ‘इंडिया टीवी’ के शनिवार को चल रहे ‘चुनाव मंच’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के वित्तमंत्री मलैया और कांग्रेस की ओर से बिहार से सांसद रंजिता रंजन ने अपनी राय रखी। मलैया से जब कई विधायकों के टिकट कटने की संभावना का जिक्र किया गया तो उन्होंने कहा, “पार्टी कहती है कि 70 की उम्र पार कर चुके लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। इसलिए मैं भी मानता हूं कि शायद मुझे इस बार उम्मीदवार न बनाया जाए।”

मलैया ने आगे कहा, “मैं 70 वर्ष का हो चुका हूं, पार्टी अगर टिकट नहीं देगी तो कोई बात नहीं, मैं मार्गदर्शक बनने को तैयार हूं।”

दरअसल, केंद्र में भाजपा की सरकार आने और अमित शाह के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा में बुजुर्ग नेताओं का एक मार्गदर्शक मंडल बना दिया गया है। लगता है, मध्यप्रदेश के कई बुजुर्ग नेता भी मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का मन बना चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493