जैसन डेरुलो ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर प्राग कॉन्सर्ट रद्द किया

प्राग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक जैसन डेरुलो ने अपने प्राग में होने वाले कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया है।

गायक के टूर प्रबंधक द्वारा मंच को मजबूती से न बनाए जाने की चिंता जताने के बाद यह कॉन्सर्ट कर दिया गया।

जानकार सूत्रों ने ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि जैसन टिपस्पोर्ट एरेना में परफार्म करनेवाले थे लेकिन उनके प्रदर्शन स्थल पहुंचने के बाद उनके टूर प्रबंधक ने जायजा करने के बाद उनसे कहा कि मंच को लेकर वह चितिंत हैं और उन्हें लगता है कि सुरक्षा से समझौता किया गया है जो उनके, नृतकों और प्रशंसकों के लिए ठीक नहीं है।

इसके बाद जैसन ने इसे रद्द करने का फैसला किया जिससे उनके कई प्रशंसक नाराज भी हो गए।

अपने प्रशंसकों को शांत करने के लिए जैसन ने एरेना के बाहर की बालकनी में एक माइक लेकर कुछ गाने गाए।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, आयोजक अब गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493