उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देगी दिल्ली सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली मंत्रीमंडल ने सोमवार को खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कैबिनेट ने उन खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार में नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिन्होंने खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस नियम को एक माह के भीतर अधिसूचित किया जाएगा।”

इस कदम को शहर में खिलाड़ियों को अधिक प्रेरित करने और उनका समर्थन करने के लिए उठाया गया है।

इस साल अगस्त में दिल्ली सरकार ने ओलम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493