झारखंड : 2 युवकों की हत्या, महिला मित्रों को अगवा किया

रांची, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में दो युवकों की नृशंस हत्या कर उनकी महिला मित्रों को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंगल देव ओरांव (22) और पुनई ओरांव (20) के शव तरगुट गांव में मिले। उनके सिर बुल्डोजर से कुचले गए थे।

पुलिस ने घटनास्थल से दो चप्पलें और महिलाओं के कपड़ों के साथ-साथ एक बाइक बरामद की है।

पुलिस अधिकारी उपेंद्र कुमार महतो ने कहा कि लड़कियां शायद मृतकों की महिला मित्र रहीं होंगी और हो सकता है कि अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया है।

मृतकों के परिजनों के अनुसार, दोनों युवक घर से शनिवार को एक आदिवासी महोत्सव में भाग लेने गए थे। दोनों को रविवार को लड़कियों के साथ देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493