भूस्खलन से जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग बंद, 1 की मौत

जम्मू, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार को भूस्खलन से एक शख्स की मौत हो गई। भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिग्दोल क्षेत्र में पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के चलते पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आकर जेसीबी मशीन के एक ऑपरेटर की मौत हो गई।

पर्यटकों को जम्मू एवं श्रीनगर नियंत्रण कक्ष से संपर्क किए बिना कोई यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारी ने कहा, “भूस्खलन का मलबा हटाने और राजमार्ग को साफ करने के लिए कर्मियों और मशीनों को भेजा गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493