लॉस एंजेलिस, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। टिम कर्कबिस की मारधाड़ व रोमांच से भरपूर फिल्म ‘वाल्डो’ में काम करने के लिए अभिनेता मेल गिब्सन, चाली हनम और अभिनेत्री इजा गोंजालेज को अनुबंधित किया गया है।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पहली तिमाही में होगी और इसकी कहानी लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग के पूर्व जासूस पर केंद्रित है, जो जंगलों में बेहद साधारण तरीके से रह रहा है। इस किरदार को हनम निभा रहे हैं।
गिब्सन जहां अगली फिल्म ‘ड्रैग्ड एक्रॉस कंक्रीट’ में देखे जा सकते हैं, वहीं हनम ने ‘संस ऑफ अनार्की’ और गोंजालेज ने ‘बेबी ड्राइवर’ जैसी फिल्म में काम किया है।
dharmpath.com dharmpath