भाजपा बिहार में रालोसपा को 2 सीटें देने को तैयार

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को दो सीटें देने की पेशकश की है।

पुष्ट सूत्रों ने बताया, “भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और रालोसपा प्रमुख व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बीच बैठक के दौरान यह पेशकश की गई।”

लोकसभा चुनावों में भाजपा और जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) की ओर से जिस दिन बराबर की सीटों पर लड़ने का फैसला किया गया, उसी दिन कुशवाहा ने बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि वह इस पहल से खुश नहीं हैं। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रालोसपा ने राजग गठबंधन के अंतर्गत तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493