उपराष्ट्रपति नायडू 3 अफ्रीकी देशों के दौरे पर

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू बुधवार से तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं।

वह द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने और व्यापार संबंधों में सुधार के लिए बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी के दौरे पर हैं।

उपराष्ट्रपति के सचिवालय के मुताबिक, उनकी यह सप्ताहभर लंबी यात्रा छह नवंबर को समाप्त होगी। इस दौरान वह भारतीय समुदाय को संबोधित करने के अलावा देशों के प्रमुखों और कारोबारी जगत के दिग्गजों से भी चर्चा करेंगे।

इस दौरान नायडू के साथ संसदीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और चार सांसद होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493