एसएसबी प्रमुख एस.एस. देसवाल आईटीबीपी के महानिदेशक नियुक्त

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख एस.एस. देसवाल को बुधवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

आईटीबीपी एक अर्धसैनिक बल है जो 3,488 किलोमीटर लंबी चीन-भारत सीमा की सुरक्षा करता है।

कार्मिक मंत्रालय आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आदेश जारी कर देसवाल को 31 अगस्त 2021 तक सेवानिवृत्त होने या अगले आदेश तक जिम्मेदारी संभालने को कहा है। देसवाल 1984 बैच के हरियाणा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।

आईटीबीपी के मौजूदा प्रमुख आर.के. पचनंदा के बुधवार को सेवानिवृत्त होने के बाद देसवाल की नियुक्ति की गई है। पचनंदा 1983 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

देसवाल एसएसबी में प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493