फुटबाल : कोपा डेल रे में जीता एटलेटिको मेड्रिड

बार्सिलोना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने कोपा डेल रे के अंतिम-32 दौर के पहले लेग के मुकाबले में चौथे डिविजन की टीम सेंट एंड्रेयू को 1-0 से मात दी।

नार्सिस साला में मंगलवार को 6,400 दर्शकों की मौजूदगी में हुए इस मैच में मेजबान टीम ने एटलेटिको जैसी बड़ी टीम को कड़ी टक्कर दी।

समाचार जऐंसी एफे के अनुसार, मैच के शरुआती सात मिनट के अंदर ही गेल्सन मार्टिस ने सेंट एंड्रेयू के गोलकीपर जोसे सेगोविया को शानदार बचाव करने पर मजबूर किया।

एटलेटिको ने लगातार आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और मेजबान टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। 33वें मिनट में मार्टिस को गोल करने में सफलता मिली।

दूसरे हाफ की शुरुआत में मार्टिस को गोल करने का एक और बेहतरीन मौका मिला लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।

इसके बाद, मेजबान टीम की डिफेंस ने संयम के साथ फुटबाल खेला। एटलेटिको ने पूर मैच में 60 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा।

इस करीबी मुकाबले के बाद प्रशंसकों को दूसरे लेग में एक और कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493