नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने एयर प्यूरिफिकेशन श्रेणी में कदम रखकर अपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल रेंज का विस्तार किया है। इस सेगमेंट में कंपनी ने भारत का पहला और एकमात्र कार एयर ट्रीटमेंट सिस्टम एटमॉस्फियर ड्राइव लॉन्च किया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह प्यूरिफायर स्वच्छ हवा प्रदान करता है, एटमॉस्फियर ड्राइव सिस्टम हवा को शुद्ध कर 313 अलग-अलग गैस के विभिन्न हानिकारक संदूषकों को दूर करता है।
कार एयर ट्रीटमेंट सिस्टम के लॉन्च पर एमवे इंडिया के चीफ मार्केटिंग अफसर संदीप शाह ने कहा, “दिन पर दिन बढ़ते प्रदूषण और खराब होती हवा की क्वॉलिटी ने भारत में खतरा और बढ़ा दिया है। दरअसल कार में हवा की क्वॉलिटी बाहर की हवा की गुणवत्ता से 15 गुना बदतर हो सकती है। अब जब बहुत से लोग यात्रा के दौरान कार में अपना अधिकतम समय बिताते हैं। ऐसे में हम एटमॉस्फियर ड्राइव के विकास को लेकर काफी उत्साहित हैं और हमने भारत में कार एयर प्यूरिफायर बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।”
एमवे इंडिया में न्यूट्रिशन और वेलनेस के कैटिगरी हेड विकास खन्ना ने कहा, “अपने अनोखे थ्री-इन-वन फिल्टर का प्रयोग करते हुए यह यूनिट प्रभावी ढंग से वायुजनित पार्टिकल्स को 99 प्रतिशत तक हटाकर उद्योग में उच्चस्तर का प्रदर्शन बरकरार रखती है।”
उन्होंने कहा कि एटमॉस्फियर ड्राइव सिस्टम न केवल हवा में मौजूद तंबाकू, धुएं और एग्जॉस्ट को कम करती है बल्कि रासायनिक प्रदूषकों जैसे फॉर्मलडिहाइड टोल्यूइन और कार्बन के दूसरे अस्थिर यौगिकों को कम करती है। कार में ड्राइविंग के समय इसकी संवेदनशील तकनीक ऑटो मोड ऑपरेशन की इजाजत देती है और बेहतरीन हवा की क्वॉलिटी मुहैया कराती है। इसमें प्रभावी फिल्टर लाइफ मॉनिटरिंग के लिए स्मार्ट चिप टेक्नोलॉजी है, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्टर को कब बदलना है।
dharmpath.com dharmpath