नए भारत के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार पर अंकुश जरूरी : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार को मिटाना सबसे जरूरी है।

राष्ट्रपति केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2018 समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय ‘भ्रष्टाचार उन्मूलन-नए भारत का निर्माण’ है।

राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि हमारे लोगों का यह विश्वास लगातार बढ़ना चाहिए कि फैसले और कार्य पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के साथ हो रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि डिजिटल प्रणाली के अपनाने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। इस प्रणाली में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग की संभावना पैदा करने वाली खामियों को दूर किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493