शशांक खेतान मेरी तरह ही ऊर्जावान हैं : वरुण धवन

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिल्मकार शशांक खेतान की ऊर्जा लाजवाब है और यह बिल्कुल उनकी तरह है।

वरुण ने मंगलवार को खेतान के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट कर कहा, “बारिश से पहले की शांति। शशांक खेतान की ऊर्जा बिल्कुल मेरी तरह है। उसके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है। यहां एक बार फिर गेम बदल हा है।”

दोनों इससे पहले ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493