मोदी का मजाक बनाने पर भाजपा ने नाराजगी जताई

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया की एक पोस्ट में कांग्रेस द्वारा गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक बनाए जाने पर भाजपा ने कड़ी निंदा की। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपने मूल्यों को खो रही है।

भाजपा ने कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्य स्पंदना के पोस्ट की कड़ी निंदा की।

स्पंदना ने मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह गुजरात के केवडिया में 182 मीटर ऊंची गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पैर के पास खड़े हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए स्पंदना ने टिप्पणी लिखी, “इज दैट बर्ड ड्रापिंग?”

प्रतिमा के पैर की ऊंचाई मोदी से बड़ी है।

इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने कहा, “अरे नहीं, यह कांग्रेस के मूल्यों में गिरावट आई है। सरदार पटेल का ऐतिहासिक तिरस्कार और नरेंद्र मोदी के लिए ऐसी नफरत की भाषा इस बात का द्योतक है।”

भाजपा ने कहा, “इससे जाहिर होती है-राहुल गांधी के प्यार की राजनीति।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493