दिल्ली में धुंधभरी सुबह

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन में आंशिक बदली छाई रहने की संभावना है।”

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 रहा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493