फुटबाल : एटलेटिको नेशनल ने अगले साल कोपा लिबेर्टाडोरेस में बनाई जगह

मेडेलिन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कोलंबिया के फुटबाल क्लब एटलेटिको नेशनल ने कोपा कोलंबिया के फाइनल में वन्स काल्डास को 4-3 के औसत स्कोर से मात देकर अगले साल होने वाले कोपा लिबेर्टाडोरेस में जगह पक्की कर ली है।

एटलेटिको नेशनल ने गुरुवार को काल्डास के खिलाफ खेले गए मैच में 2-1 से जीत हासिल की। मैच एक समय 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन 91वें मिनट में डेनियल बोकानेग्रा ने फ्री किक पर गोल कर एटलेटिको नेशनल को जीत दिलाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मैनिजालेस में खेला गया पहले चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में भी स्कोर 1-1 से बराबर था लेकिन आखिरी मिनटों में डेनियल ने पासा पलट दिया।

एटानसियो गिराडोट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एटलेटिको नेशनल को व्लादीमिर हर्नाडेज ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी थी।

दूसरे हाफ में जोहान कारबोनारो ने 74वें मिनट में 20 यार्ड की दूरी से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद लग रहा था कि मैच पेनाल्टी शूटआउट में जाएगा, लेकिन डेनियल की कर्लिंग किक ने गेंद को नेट में पहुंचाया और एटलेटिको नेशनल को जीत दिलाई।

एटलेटिको नेशनल और काल्डेस कोलंबिया को ऐसे क्लब हैं जिन्होंने कोपा लिबेर्टाडोरेस का खिताब अपने नाम किया है। इन दोनों के अलावा कोई और कोलंबियाई क्लब यह खिताब नहीं जीत सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493