पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ तथा धूप निकली है।
इस बीच शुक्रवार की तुलना में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में अब रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोग ज्यादा ठंड का एहसास करेंगे।
अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सुहावना बना रहेगा और मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री, गया का 18.5 डिग्री और पूर्णिया का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath