ऐश्वर्या के साथ और नहीं रह सकता : तेज प्रताप

पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। शादी के महज छह महीने में ही पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि वह ऐश्वर्या के साथ अब और नहीं रह सकते।

तेज प्रताप ने शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दी। ऐश्वर्या राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं।

मई में दोनों की शादी हुई थी।

पिता लालू प्रसाद यादव से झारखंड के रांची मिलने जाने के दौरान रास्ते में गया जिले में तेज प्रताप ने मीडिया को बताया, “हां, मैंने तलाक की अर्जी दी है। मैं उसके साथ अब और नहीं रह सकता।”

चारा घोटाले में जेल की सजा पाए लालू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तेज प्रताप यादव के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने भी तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की पुष्टि की है।

अपनी अर्जी में तेज प्रताप ने आपसी तालमेल की कमी को तलाक की वजह बताया है।

अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493