पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।
गिरिराज सिंह ने बिहार में अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र नवादा में मीडिया से कहा, “दुनिया की कोई भी शक्ति राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती क्योंकि लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है।”
गिरिराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार व सर्वोच्च न्यायालय से आगे आकर मुद्दे को हल करने का आग्रह किया।
सर्वोच्च न्यायालय ने राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई के लिए जनवरी 2019 में सूचीबद्ध में करने का निर्देश दिया हुआ है।
dharmpath.com dharmpath