कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत में दोनों टीमों के बीच यह पहली टी-20 सीरीज है। मेजबान टीम के लिए क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं जबकि चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे।
मौजूदा टी-20 विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की ओर से ओशाने थॉमस, खैरी पिएरे, फाबियान एलान अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं।
टीम :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद।
वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलान, शाई होप, डारेन ब्रावो, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायेर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल और ओशाने थॉमस।
dharmpath.com dharmpath