मुक्केबाज मनोज कुमार ने लंदन मे फैन ड्राइव लॉन्च किया

लंदन/नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के ओलम्पिक खेल चुके मुक्केबाज मनोज कुमार ने लंदन मे रह रहे इंडियन स्पोर्ट्स फैन्स के साथ हरियाणा दिवस मनाया। वल्र्ड चैम्पियनशिप 2019 और टोक्यो 2020 के मद्देनजर इस खास मौके पर मनोज ने विशेष फैन ड्राइव लॉन्च किया।

यह फैन ड्राइव लंदन के हारलिंग्टन स्पोर्ट्स सेंटर मे आयोजित कराया गया जहां मनोज मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे।

मनोज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इंडियन स्पोर्ट्स फैन्स कम्यूनिटी के साथ लंदन में बात-चीत करके मुझे बेहद खुशी हो रही है और मैं दुनिया भर मे मौजूद भारतीय स्पोर्ट्स फैन्स से अपील करुं गा कि वह अधिक संख्या मे आकर आपना समर्थन दें। इससे खिलाड़ी का मनोबल बढ़ेगा और साथ ही दुनिया भर मे इंडियन स्पोर्ट्स फैन्स कम्यूनिटी की एकता का स्ट्रांग मेसेज भी जाएगा।”

हाल ही मे लंदन मे हुए इंडियन स्पोर्ट्स फैन कम्यूनिटी के लॉन्च पर हॉकी प्रदर्शनी (5 डेकेड्स 50 पिचर्स) का आयोजन लंदन मे हो रहे महिला विश्व कप 2018 के मौके पर किया गया। इस प्रदर्शनी में भारतीय महिला हॉकी के पिछले 50 सालों का विवरण किया गया।

इंडियन स्पोर्ट्स फैन भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फैन कम्यूनिटी है जिसके सोशल मीडिया प्लैटफोर्म ट्विटर पर 71000 से ज्यादा फौलोअर्स है और न केवल भारत मे बल्कि लंदन तथा न्यूजीलैड समेत 27 देशों मे फैला हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493