बिहार : धनतेरस पर ‘लक्ष्मी’ के लिए ‘ऑफरों’ की बारिश

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में दिवाली से पूर्व धनतेरस के मौके पर सोमवार को राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य शहरों में चहल-पहल बढ़ी हुई है तथा बाजार सज-धजकर पूरी तरह तैयार हैं। लोग आभूषणों, बर्तनों, इलेक्ट्रानिक सामानों और वाहनों के जरिए अपने घरों में ‘लक्ष्मी’ प्रवेश कराने की जुगत में हैं। लोग बाजारों में निकलकर उन वस्तुओं को खरीद लेना चाह रहे हैं, जिससे उनके घर सालभर धनवर्षा होती रहे।

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में दिवाली से पूर्व धनतेरस के मौके पर सोमवार को राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य शहरों में चहल-पहल बढ़ी हुई है तथा बाजार सज-धजकर पूरी तरह तैयार हैं। लोग आभूषणों, बर्तनों, इलेक्ट्रानिक सामानों और वाहनों के जरिए अपने घरों में ‘लक्ष्मी’ प्रवेश कराने की जुगत में हैं। लोग बाजारों में निकलकर उन वस्तुओं को खरीद लेना चाह रहे हैं, जिससे उनके घर सालभर धनवर्षा होती रहे।

धनतेरस को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अस्थाई छोटी-छोटी दुकानें सज चुकी हैं। इलेक्ट्रॉनिक और ज्वैलरी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की उपहार योजनाएं भी उपलब्ध हैं।

फ्रेजर रोड स्थित तनिष्क स्टोर में ‘फेस्टिवल ऑफर’ के तहत सोने और हीरे के आभूषणों पर आकर्षक छूट दी जा रही है। शोरूम के प्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि सोने के आभूषण के ‘मेकिंग’ पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसी तरह हीरे के आभूषणों पर भी 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

डाक बंगला रोड स्थित आभूषण स्टोर ने सोने के आभूषण की नई रेंज में ‘विरासत कलेक्शन’ पेश किया है। निदेशक शेखर केसरी ने बताया कि धनतेरस के मौके पर कई अनोखी डिजाइन विशेष छूट के साथ पेश की गई है।

ग्राहकों को लुभाने के लिए दिवाली उपहार हैम्पर्स भी दिए जा रहे हैं, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। बीकानेर स्वीट्स के उदय राज मिश्रा ने बताया कि “हमारे यहां दिवाली के लिए तैयारी महीनों पहले से शुरू कर दी जाती है। इस दौरान उपहार हैम्पर्स, सूखे फल और मिठाई के हैम्पर्स तैयार हैं। इसे लोग खूब खरीद रहे हैं।”

पटना में कई नामी-गिरामी कम्पनियों के शो रूम्स को बाहर टेंट लगाकर आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है। सभी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। अपने-अपने उत्पादों की अधिक से अधिक बिक्री के लिए कंपनी वाले यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते।

पटना के व्यवसायिक जानकार कहते हैं कि महंगाई के बावजूद ग्राहकों के आने से कंपनी वाले खासा उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ग्राहकों का सर्वाधिक रुझान टीवी, वाशिंग मशीन और फ्रीज की ओर है।

अटोमोबाइल क्षेत्र में भी धनतेरस को लेकर रौनक बढ़ी हुई है। दोपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन के कई ग्राहक भीड़ से बचने के लिए पहले ही अपने वाहनों को बुक करा चुके हैं।

मोबाइल बाजार भी धनतेरस पर गुलजार है। वैसे देखा जाए तो दिवाली के मौके पर राजधानी की सड़कें भी मिनी बाजार बन गई हैं। जगह-जगह अस्थाई दुकानें सज गई हैं। चारों ओर उत्सवी माहौल है। फुटपाथ पर घरौंदे, मिट्टी के खिलौने, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बेची जा रही हैं। कई स्थानों पर बर्तन की दुकानें सजी हुई हैं।

इधर, धनतेरस को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध हैं। दिवाली और काली पूजा पर राज्य के नौ जिलों सहित रेल पुलिस को बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने 3200 से ज्यादा पुलिस बल विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त करने के आदेश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493