ट्विटर पर छाया कांग्रेस का ‘जीतबो छत्तीसगढ़’ अभियान, अमित शाह का दौरा बैकफुट पर

रायपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है। सोशल मीडिया ट्विटर पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। इन दिनों कांग्रेस का ‘जीतबो छत्तीसगढ़’ अभियान ट्विटर पर छाया हुआ है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों कांग्रेस ने ‘जीतबो छत्तीसगढ़’ नामक विजयी गीत और विजयी अभियान के डिजीटल स्वरूप का विमोचन किया था। कांग्रेस ने इसमें 15 वर्षो के भाजपा शासन और लोगों द्वारा बदलाव की उम्मीद को जोश और उत्साह भरे गीत के जरिए दर्शाने की कोशिश की है।

‘जीतबो-छत्तीसगढ़’ अभियान के लांच होने के कुछ घंटों बाद ही ट्विटर पर कांग्रेस के विजयी गीत ने सभी ट्रेंड्स को पछाड़ते हुए टॉप ट्रेंड्स में जगह बना ली।

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे और भाजपा ने ‘बीजेपी इज विनिंग सीजी’ हैशटैग से सोशल मीडिया पर स्पॉटलाइट लेने के लिए जोर लगा दिया, लेकिन कांग्रेस के विजय गीत और अभियान का रुझान ट्विटर पर शीर्ष पर बना रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493