फ्रांसीसी प्रशांत क्षेत्र के लोगों को फ्रांस के साथ ही रहना पसंद

नौमिया (न्यू कैलेडोनिया), 5 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांसीसी प्रशांत क्षेत्र में मतदाताओं ने आजादी के लिए हुए मतदान में फ्रांस के साथ बने रहना पसंद किया है। इस फैसले पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यह ‘फ्रांस गणराज्य में विश्वास’ को दर्शाता है।

मैक्रों ने कहा, “मुझे आपको यह बताना है कि मैं कितना गर्व करता हूं कि हमने आखिरकार इस ऐतिहासिक कदम को पास कर लिया है।”

अंतिम नतीजे दर्शाते हैं कि 56.4 प्रतिशत लोगों ने फ्रांस का हिस्सा बने रहने का फैसला किया, जबकि 43.6 प्रतिशत ने इससे अलग होने के पक्ष में मतदान किया।

बीबीसी ने बताया कि मतदान 1988 के समझौते के तहत कराया गया, जिसने आजादी के लिए एक हिंसक अभियान को समाप्त कर दिया।

जनमत संग्रह हालांकि, शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन मतदान के बाद कही-कहीं छिटपुट हिंसा होने की खबरें आई हैं। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि नौमिया में कारों और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। उच्चायुक्त कार्यालय ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ सड़कों को बंद कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493