मप्र : सुमित्रा महाजन टिकट वितरण से बेखबर

इंदौर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारी को लेकर किस तरह का घमासान चल रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है, मगर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन टिकट बंटवारे से बेखबर बनी हुई हैं।

धनतेरस के मौके पर यहां सोमवार को सुमित्रा से जब संवाददाताओं ने विधानसभा उम्मीदवारों के नामों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने दो टूक कह दिय, “चुनाव के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, इसलिए उस संबंध में मुझसे कोई प्रश्न मत पूछो और न ही टिकट के बारे में पूछो।”

लोकसभा अध्यक्ष ने धनतेरस की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी का घर धन-धान्य से भरा रहे, इंदौर हरा-भरा और साफ-सुथरा रहे, यही कामना है। जहां तक चुनाव की बात है, उन्हें कुछ भी नहीं पता, वे तो कई स्थानों का दौरा करके यहां पहुंची हैं।

जब जिक्र किया गया कि पार्टी के कुछ लोग कह रहे हैं कि आप (सुमित्रा) इंदौर लौटकर आएंगी, तब यहां के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा, तब उहोंने कहा, “मेरी किसी से बात नहीं हुई है और न ही मुझे कोई जानकारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493