उत्तराखंड : सेना प्रमुख ने आईटीबीपी जवानों से मुलाकात की

देहरादून, 6 नवंबर (आईएएनएस)। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने मंगलवार को उत्तराखंड के नेलांग सीमा पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से मुलाकात की और उन्हें दीवाली की बधाई दी।

सेना प्रमुख बिपिन रावत सुबह करीब 8.30 बजे हेलीकॉप्टर से भारत-चीन सीमा पर नेलांग पहुंचे। उन्होंने जवानों के साथ दो घंटे से ज्यादा समय बिताया।

उत्तराखंड की 345 किमी सीमा चीन से लगी हुई है, जिसमें से 122 किमी हिस्सा उत्तरकाशी जिले में पड़ता है।

इस सीमा की सुरक्षा आईटीबीपी करती है, जिसकी नौ चौकियां हैं, जो जमीन से 12,000-17,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का मौजूदा तापमान शून्य से नीचे है।

उन्होंने सीमा के हालात का भी जायजा लिया और बाद में वह हरसिल के लिए रवाना हो गए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

रावत सड़क मार्ग से गंगोत्री भी गए।

सेना प्रमुख रावत हरसिल सेना अतिथि गृह में रात गुजारेंगे। इसके बाद बुधवार को वह राज्य की राजधानी के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493