बॉलीवुड सितारों ने प्रशंसकों को दिवाली की बधाई दी

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दीवाली का त्योहार अंधेरे पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और अज्ञानता पर ज्ञान का प्रतीक है। इस साल बॉलिवुड सितारों ने अपने प्रशंसकों को प्रदूषणमुक्त और एनिमल फ्रैंडली दीवाली मनाने का आग्रह किया।

बॉलीवुड सितारों ने अपने प्रशंसकों को इस पावन त्योहार की बधाई दी।

आलिया भट्ट ने कहा, “हैप्पी दिवाली, कृपया पटाखे न जलाएं, इससे कुत्तों को दिक्कत होती है, सुरक्षित रहे।”

राधिका आप्टे ने कहा, “सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। थोड़ा वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं। प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं। आतिशबाजी नहीं करें।”

जैकलिन फर्नाडीस, “सभी को दिवाली की बधाई, इसे सकारात्मक और अर्थपूर्ण बनाएं।”

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने भी कहा कि सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पटाखे नहीं जलाएं, इससे प्रदूषण होता है।

फातिमा सना शेख ने कहा, “सभी को दिवाली की बधाई। पटाखे न जलाएं और अच्छे भोजन का लुत्फ उठाएं।”

इलियाना डिक्रूज ने कहा, “सभी को हैप्पी दिवाली, हमारे चार पैरों वाले दोस्तों के लिए शांत दिवाली मनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493