बिहार : नीतीश और टंडन ने दी दिवाली की बधाई

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दिवाली की राज्यवासियों और देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा है, “भारतीय संस्कृति में ‘प्रकाश-पर्व’ के रूप में विख्यात दिवाली हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा देती है।”

उन्होंने कहा कि यह त्योहार बाह्य जगत को प्रकाशित करने के साथ-साथ हमें अपने अंत:करण को भी प्रेम, भाईचारा और आनंद से आलोकित करने का पावन संदेश देता है। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, देशभक्ति और सामाजिक सद्भावना भी इस त्योहार के माध्यम से सुदृढ़ और सशक्त होती है।

राज्यपाल देशवासियों के सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “प्रकाश पर्व दिवाली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्माùमृतं गमय’ के शुभ संकल्प का संदेश देती है।”

मुख्यमंत्री ने कामना करते हुए कहा दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। मुख्यमंत्री ने लोगों से यह पर्व पारस्परिक सौहार्द सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493