उप्र : शादी समारोह में आई किशोरी को नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ खास रिश्तेदारों में मुरादाबाद से बिजनौर के नगीना इलाके में शादी समारोह में शिरकत करने आई थी। सोमवार की रात घर के ही तालीम ने चाय में नशीली गोली मिलाकर पूरे परिवार को चाय पीला दी, जिस वजह से लड़की व उसका परिवार सोता रहा और तालीम ने रातभर नशे में युवती के साथ दुष्कर्म किया।

सुबह में किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परिवार के कुछ सदस्यों ने आरोपी नाबालिग लड़की की तालीम से शादी करने की बात कहकर मामले को रफा-दफा करने में लग गए। लेकिन पीड़िता थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अड़ी है।

सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493