टेनिस : ओपन सुड डे फ्रांस में खेलेंगे एंडी मरे

लंदन, 7 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने कहा है कि वह अगले साल फरवरी में होने वाले ओपन सुड डे फ्रांस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस एटीपी-250 टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलियन ओपन के एक सप्ताह बाद तीन से 10 फरवरी तक फ्रांस के मोंटपेलियर में होना है।

ब्रिटेन के पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 मरे ने सितंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। जून में पीठ की चोट से उबरने के बाद उन्होंने केवल 12 मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि वह बड़े टूर्नामेंटों में खेलकर ही 2019 सीजन की शुरुआत करना चाहते हैं।

मरे (31) अगले साल आस्ट्रेलियन ओपन में भी खेल सकते हैं। मरे ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में वापसी की थी और तब से वह अपनी पुराने फॉर्म को हासिल करने की कोशिश में जुट हुए हैं।

मरे को सितंबर में शेनझेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को से हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493