संघ परिवार ने सबरीमाला पर कब्जा जमाया, पुलिस बनी रही मूकदर्शक : कांग्रेस

तिरुवनंतपुरम, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सबरीमाला मंदिर खुलने के 24 घंटे के दौरान संघ परिवार ने मंदिर को वस्तुत: अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “सरकार और पुलिस बिल्कुल विफल रहीं क्योंकि एक दिन बाद कल (मंगलवार को) जब मंदिर रात 10 बजे बंद हुआ, तब तक भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने जो चाहा, आखिरकार वही हुआ।”

उन्होंने कहा, “पुलिस मूकदर्शक बनी रही जबकि इन ताकतों (भाजपा, आरएसएस) ने मंदिर पर कब्जा बनाए रखा।”

मंदिर सोमवार को सुबह पांच बजे खुला और मंगलवार को रात 10 बजे बंद हुआ।

दक्षिणपंथी समूहों ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वे मंदिर में 10 साल से 50 साल तक की उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति नहीं देंगे, जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने 28 सितंबर को अपने आदेश में कह रखा है कि मंदिर में सभी उम्र वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493