हैदराबाद : दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से 50 घायल

हैदराबाद, 8 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद और आस-पास के इलाकों में दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

घायलों को बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के सरकार द्वारा संचालित सरोजिनी देवी आई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों से कम से कम आठ लोगों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। बाकियों को मामूली चोटें आई, जिनका इलाज कर घर भेज दिया गया।

घायलों में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। एक चिकित्सक ने कहा कि घायलों में पटाखे जलाने वाले और उसके पास से गुजरने वाले लोग शामिल हैं। एक ऑटो-रिक्शा में जा रही 65 वर्षीय महिला को रॉकेट लगने से गंभीर चोट आई है।

पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पटाखे के कारण चार घरों में आग लग गई। यह घटना विजयनगरम जिले में हुई, लेकिन इसमें कोई जन हानि हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493