दिल्ली में धुंध, वायु गुणवत्ता में गिरावट

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ हो गया है।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बदतर हो गई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह के समय धुंध रहने के साथ आसमान साफ रहेगा।”

राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 86 फीसदी रही।

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया था। वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह ‘आपातकाल’ स्तर में पहुंचने के बाद बुधवार को ‘खराब’ स्तर में आ गई थी।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे थे। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493