तेलंगाना : कॉन्सटेबल ने गोली मारकर आत्महत्या की

हैदराबाद, 8 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के खम्मम जिले में गुरुवार को एक पुलिस कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना गुरुवार तड़के गंगाराम गांव में तेलंगाना राज्य विशेष पुलिस (टीएसएसपी) की 15वीं बटालियन की है, जो यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर है।

कॉन्सटेबल के. श्रीनिवास ने अपने कमरे में खुद को गोली मारी। पुलिस को संदेह है कि उसने घरेलू समस्याओं के कारण इतना बड़ा कदम उठाया।

श्रीनिवास के शव को पोस्टमार्टम के लिए सठुपल्ली के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493