पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 11़ 5 डिग्री सेल्सियस व पूर्णिया का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath