जम्मू : भूस्खलन के बाद 3 ट्रक लापता

जम्मू, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सोमवार को हुए भूस्खलन में लापता हुए तीन ट्रकों का अब भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

यह घटना बैटरी चश्मा क्षेत्र में हुई। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में लापता हुए पंजाब के एक निवासी के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है।

अधिकारी ने कहा, “यह बड़ा भूस्खलन था। हम अब भी लापता लोगों और ट्रकों की तलाश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493