राहुल ने आडवाणी को 92वें जन्मदिन पर बधाई दी

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

राहुल ने फेसबुक पर लिखा, “लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रसन्न मन की कामना करता हूं।”

पूर्व प्रधानमंत्री आडवाणी को बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493